गरियाबंद

किरवई में श्रीरामचरित महायज्ञ, जनप्रतिनिधियों ने जनकल्याण के लिए दी आहुति
25-Jan-2023 6:24 PM
किरवई में श्रीरामचरित महायज्ञ, जनप्रतिनिधियों ने जनकल्याण के लिए दी आहुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 25 जनवरी। समीपस्थ ग्राम पंचायत किरवई में ग्रामवासियों द्वारा प्रतिवर्ष होने वाला पांच दिवसीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ के तृतीय दिवस पर हवन पूजन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यगण रोहित साहू एवं चंद्रशेखर साहू पहुंचे और क्षेत्रवासियों के समृद्धि की कामना कर जनकल्याण के लिए यज्ञ में आहुति दी।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्र क्रमांक दो के जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कहा कि हमारे हिंदू धर्म में यज्ञ की परंपरा वैदिककाल से चली आ रही है। धर्म ग्रंथों में मनोकामना पूर्ति व किसी बुरी घटना को टालने के लिए यज्ञ करने के कई प्रसंग मिलते हैं।

रामायण व महाभारत में ऐसे अनेक राजाओं का वर्णन मिलता है,जिन्होंने अनेक महान यज्ञ किए थे। श्रीरामचरित मानस यज्ञ के आयोजन से समाज में शांति फैलती है। वर्तमान स्थिति में साधु संत एवं महात्माओ की कृपा से सम्पूर्ण देश राममय हो गया है।

अध्यक्षता कर रहे क्षेत्र क्रमांक तीन के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि सनातन धर्म ही दुनिया का ऐसा धर्म है जो विश्व कल्याण की कामना करती है। श्रीरामचरित महायज्ञ का उद्देश्य भी विश्व में रहने वाले समस्त प्राणियों का कल्याण करना ही है।

धर्म,अर्थ, काम व मोक्ष चारों पुरुषार्थों को देने वाला यह महायज्ञ है जिससे पर्यावरण शुद्धि के साथ-साथ समस्त व्याधियों का नाश संभव है।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव चन्द्राकर, धमनी उपसरपंच राधेश्याम साहू, बिरेन्द्र साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष मोतीलाल साहू, उपसरपंच नरेश साहू, मदन साहू, पूर्व सरपंच नारायण साहू, रेखा साहू, ग्राम पटेल रवि कापसे, मोती साहू, जितेंद्र शर्मा, भागवत साहू, चंद्रहास साहू, किशोर साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थित रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news