जशपुर

अम्बिकापुर से पत्थलगांव, पत्थलगांव से कुनकुरी सडक़ व पुल निर्माण जोर-शोर से
25-Jan-2023 8:03 PM
अम्बिकापुर से पत्थलगांव, पत्थलगांव से कुनकुरी सडक़ व पुल निर्माण जोर-शोर से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 25 जनवरी।
चार माह से बंद पड़े अम्बिकापुर से पत्थलगांव एवं पत्थलगांव से कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मार्ग का निर्माण कार्य पुन: टीबीसीएल  कम्पनी ने शासन से मिले आदेश के बाद तेज गति से प्रारंभ किया गया है। 

रायगढ़ सांसद गोमती साय के सतत प्रयास के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के सडक़ निर्माण को लेकर लगातार केंद्रीय मंत्रियों से लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसके फलस्वरूप सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने  टीबीसीएल कम्पनी को तय समय में कार्य पूरा करने आदेशित किया है।

उपरोक्त निर्माण हेतु प्रशासन एवं विभाग द्वारा भी अत्यन्त क्रियाशीलता दर्शाते हुए शासन द्वारा दिये गये तय समय सीमा में दोनों सडक़ निर्माण परियोजना को पूर्ण करने में पूरी गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। इस सम्बन्ध में टीबीसीएल  कम्पनी के अधिकारी दुबे ने बताया कि कम्पनी के लिये उपरोक्त निर्माण हेतु दिये गये समय सीमा हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण  है। जिसे हमारी कम्पनी हर हाल में पूर्ण करने कमर कस चुकी है। अम्बिकापुर से पत्थलगांव और पत्थलगांव से कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सडक़ निर्माण परियोजना के लिए अम्बिकापुर जिला प्रशासन  एवं जशपुर जिला प्रशासन के द्वारा गुणवत्तापूवर्क सडक़ निर्माण करने पूरी तरह सहयोग किया जा रहा  है। 

इसी क्रम में यह भी बताना उचित होगा कि निर्माण  में मार्ग संधारण के लिए जगह जगह डामरीकरण के साथ एवं सडक़ों में यानी का छिडक़ाव एवं अन्य सुधार कार्य भी शुरु कर दिए गये हैं।  अम्बिकापुर से पत्थलगांव में काराबेल मंगारी में डामरीकरण किया गया है। लुचकी घाट में पुल निर्माण वही पत्थलगांव से कुनकुरी निर्माण परियोजना में पोंगरो के पास सडक़ का कार्य किया गया है एवं बन्दरचुवा के पास सडक़ रिपेयरिंग किया जा रहा है। अब  आम लोगों को सडक़ों से काफी राहत मिल सकेगी। हमारी पूरी तरह कोशिश रहेगी कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 अम्बिकापुर से पत्थलगांव पत्थलगांव से कुनकुरी सडक़ निर्माण परियोजना को तय समय सीमा में पूर्ण करें, जिससे सडक़ो से होने वाली परेशानियों से लोगो को निजात मिल सके। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के अधिकारी नितेश तिवारी से अम्बिकापुर से पत्थलगांव और पत्थलगांव से कुनकुरी सडक़ निर्माण परियोजना के बारे में जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा टीबीसीएल कम्पनी को तय समय सीमा देकर उस अवधि में दोनों परियोजना को पूरा करने कहा गया है। टीबीसीएल कम्पनी के द्वारा कार्य शुरू किया गया है। जिसमें सडक़ निर्माण पुल निर्माण सडक़ों में पानी छिडक़ाव किये जा रहे हैं। सडक़ निर्माण कर रही कम्पनी के कार्य पर हमारे विभाग की नजर है,गुणवत्तापूर्वक कार्य करने आदेश दिया गया है। अभी शुरुआत में कम्पनी ने कार्य शुरू किया है। इससे लगने लगा है कि दोनों परियोजना को तय समय सीमा में कम्पनी के द्वारा कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news