धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 27 जनवरी। जनपद पंचायत में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार 26 जनवरी की सुबह जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू ने उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, सीईओ जीआर यादव एवं जनपद सदस्यो, अधिकारी कर्मचारी की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।
इसी तरह नगर पंचायत में अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने उपाध्यक्ष मंजू साहू, सीएमओ दीपक खाड़े एवं पार्षद साथियों संग तिरंगा फहराया। वृहताकार कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित कुरुद में प्राधिकृत अधिकारी रमेशरलाल साहू ने प्रबंधक टीआर बांसकार, लिपिक रमाकांत सेन आदि की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहरा कर किसानों को गणतंत्र की शुभकामनाएं दी। पीजी कॉलेज में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, जिला सहकारी बैंक में मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू ने कांग्रेस भवन में अध्यक्ष आशीष शर्मा एवं भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर ने तिरंगा फहराया।
इसी प्रकार शासकीय एवं निजी संस्थानों में विभाग प्रमुखों ने झंडा फहरा कर तिरंगे की अजमत को सलाम किया। नगर पंचायत के पार्षद उत्तम साहू, डुमेश साहू, सुचिता अग्रवाल, रोशन जांगड़े, भानु चंद्राकर, राघवेन्द्र सोनी, रजत चन्द्राकर, खोमीन साहू, चुम्मन दीवान, देवव्रत साहू, मनीष साहू, राखी चन्द्राकर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में तिरंगा फहराया।