गरियाबंद

जगह-जगह लहराया तिरंगा
27-Jan-2023 5:51 PM
जगह-जगह लहराया तिरंगा

नवापारा-राजिम, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेन्द्र सिंह ठाकुर विभिन्न समारोह में शामिल हुए। श्री ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकार के साथ शामिल हुए। इसके बाद अभनपुर में प्रगतिशील सतनामी समाज के कठिया मोड नायकबांधा के ध्वजा रोहण कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्री ठाकुर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंचलवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हर वर्ष 26 जनवरी को भारत में हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत ने संविधान लागू कर देश को गणतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों को याद कर देश सेवा का संकल्प हर देशवासियों को लेना होगा। शहीदों को याद करना हमारा परम कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान बना जिससे देश के नागरिकों को मूल अधिकार मिला। अपने भारत देश को विश्व का एक बेहतरीन देश बनाने के लिये समाज में असमानता, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अशिक्षा आदि ऐसे समस्याओं को सुलझाने के लिये हमें आज प्रतिज्ञा लेने की जरुरत है। अपने राष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिये आगे आने की जरूरत है। भारतीय नागरिक होने के नाते, हम भी अपने देश के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।

हमें फिर से इसे भ्रष्टाचार, अशिक्षा, असमानता और दूसरे सामाजिक भेदभाव का गुलाम नहीं बनने देना है। आज का दिन सबसे बेहतर दिन है जब हमें अपने देश के वास्तविक अर्थ, स्थिति, प्रतिष्ठा और सबसे जरुरी मानवता की संस्कृति को संरक्षित करने के लिये प्रतिज्ञा करनी चाहिये।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news