सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,27 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर रामानुजगंज में संस्कार भारती रामानुजगंज बलरामपुर जिला इकाई के द्वारा माता पूजन और महा आरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्कार भारती सरगुजा संभाग प्रभारी पवन कुमार पांडे के अध्यक्षता में की गई।
कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड और बिहार के पूर्व मंत्री भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह, रामानुजगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता, संस्कार भारती साहित्य विधा प्रमुख सच्चिदानंद तिवारी के उपस्थिति में हुई, गिरिनाथ सिंह जी का स्वागत छत्तीसगढ़ के झारखंड बॉर्डर रामानुजगंज पर हुआ जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत लरंग साय चौक पर स्थापित स्व. काका लरंग साय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। पश्चात लरंग साय चौक से भारत माता चौक तक भारत माता की जयकारा करते हुए भारत माता चौक तक मार्च किया गया। भारत माता चौक पर स्थापित भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन आरती भारत माता की गान करते हुए आरती दिखाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरिनाथ सिंह ने रामानुजगंज के युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से आज विश्व के सभी देशों को पीछे छोड़ चुका है। श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश की बागडोर बनी रही तो वह दिन दूर नहीं कि देश पुन: विश्व गुरु बन जाएगा। अंत में आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त संस्कार भारती के साहित्य विधा प्रमुख सच्चिदानंद तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल महामंत्री इरफान अंसारी, दयाल विश्वास जी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार कश्यप, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अशर्फी यादव, विक्रम गुप्ता,कृपाशंकर गुप्ता, भाजपा मंडल मंत्री विकास गुप्ता,नंदकिशोर गुप्ता, दिवाकर मुखर्जी, अजय गुप्ता,बासुदेव राय, मोनू ठाकुर के सहित सभी वरिष्ठ क्निस्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।