बस्तर

सीएम के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरूआत
27-Jan-2023 9:33 PM
सीएम के नेतृत्व में हाथ से हाथ  जोड़ो यात्रा की शुरूआत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 27 जनवरी।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकतंत्र के राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को राज्य संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित समस्त जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी के दर्शन उपरांत मंदिर के सामने से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रारंभ हुई।

सीएम ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का प्रचार-प्रसार प्रत्येक पंचायत से लेकर वार्डों तक किया जाएगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों तथा राज्य सरकार की सफल जनहित कल्याणकारी योजनाओं तथा देश के मुद्दों, महंगाई, बेरोजगारी और शांति को लेकर राज्य सरकार की सफलताओं और केंद्र सरकार की विफलताओं  को घर-घर तक पहुंचाने हेतु हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आयोजन किया गया है, जिसमें शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी इसका भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोग खुद ब खुद इस यात्रा से जुडऩे के लिए उत्साहित है, और कांग्रेस की यात्रा की खुले मन से प्रशंसा कर रहे हैं। 

सीएम बघेल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकाल रही। छत्तीसगढ़ में भी हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जाएगी, जिसके माध्यम से सामाजिक सौहाद्र देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और कार्यों को व मोदी सरकार की विफलता को भी कांग्रेसी प्रचार करेंगे। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस घर-घर जाएगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा में शुरू होकर बूथो तक जाएगी। हर जिलों में अधिवेशन होगा तथा समापन में बड़ी रैली राज्य स्तर पर होगा। 

जिलाध्यक्ष/ईविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा व बलराम मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में भूपेश सरकार की सफल जनकल्याण कारी योजनाओं व केंद्र सरकार की विफलताओं को हर घर, प्रत्येक बूथ सहित जनजन तक पहुचाएंगे। 

इस यात्रा में राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद, विधायकगण, क्रेडा, मत्स्य के अध्यक्षगण, महापौर, सभापति सहित प्रदेश, जिला/ब्लॉक के पदाधिकारी,सेवादल, महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,एनएसयूआई अन्य मोर्चा, प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी,समन्वय/सोशल मीडिया के सदस्यगण,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news