राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 जनवरी। ओडिशा के राउरकेला में आयोजित हॉकी मेंस वल्र्ड कप 2023 में 26 जनवरी को फ्रांस एवं वेल्स के मध्य खेले गए रोमांचक मैच में हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विश्व के सबसे बड़े बैठक क्षमता वाले राउरकेला के इस स्टेडियम में वल्र्ड कप का यह क्लासिफिकेशन मैच खेला गया। दोनों ही टीमों के मध्य खेले गए रोमांचक मैच के पूर्व खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते श्री अंसारी ने विदेशी खिलाडिय़ों को छत्तीसगढिय़ा संस्कृति का परिचय देते जय जोहार कहते शुभकामनाएं दी। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। विश्व कप हॉकी के इस क्लासिफिकेशन मैच में वेल्स ने फ्रांस के खिलाफ 2-2 बराबरी के पश्चात पेनल्टी शूट आउट में जीत दर्ज की। अपने आतिथ्य के दौरान अंसारी ने भारत के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की भी शुभकामनाएं दी। दोनों ही टीमों के बीच खेला गया रोमांचक मैच वैश्विक हॉकी के उत्थान का परिचायक है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ एवं हॉकी इंडिया इसके लिए बधाई के पात्र हैं।