सूरजपुर

प्रतापपुर में देवरी और पकनी पहुंची हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा
29-Jan-2023 2:46 PM
प्रतापपुर में देवरी और पकनी पहुंची हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा

भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर, 29 जनवरी।
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा अभियान के दूसरे दिन प्रतापपुर में देवरी और पकनी पहुंची। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सिंह देव के साथ शक्कर कारखाना अध्यक्ष बिद्यासागर सिंह व अन्य कांग्रेस नेता दोनों गाँवों के बीच पदयात्रा कर आम सभा को सम्बोधित किया और भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आव्हान किया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर पूरे भारत में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की गई है जो प्रतापपुर ब्लॉक के सभी 101 ग्राम पंचायतों में निकलनी है। ब्लॉक में अभियान के दूसरे दिन देवरी और पकनी में कांग्रेसियों ने पदयात्रा की और ग्रामीणों को एकजुट करने का प्रयास किया गया। पदयात्रा के समापन पर आमसभा आयोजित हुई।

आमसभा को आयोजित करते हुए कुमार सिंह देव ने कहा कि राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा की है, जो अंतिम पड़ाव में है। यह यात्रा के एक सकारात्मक सोच के साथ निकाली गई थी जिसमें सफलता मिली है और देश की जनता भाजपा के मंसूबो को समझ गई है।अब कांग्रेस देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा कर रही है और इसका उद्देश्य और सोच भी सकारात्मक है। अब समय आ गया है कि हम सब भाजपा की नफरत की नीति को समझें और आने वाले चुनाव में मुंह तोड़ जवाब दें।

विद्यासागर सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार पूरी तरह से अक्षम है, उनकी जन-विरोधी, विभाजनकारी और विनाशकारी राजनीति के कारण गंभीर बेरोजगारी, महंगाई, वित्तीय संकट और आर्थिक बर्बादी की स्थिति निर्मित हो गई है। हम सबको मिलकर ऐसी जनविरोधी सरकार को हराना है ताकि देश में साफ सुथरी सरकार फिर से बने और देश में प्यार मोहब्बत की स्थिति निर्मित हो,देश फिर से विकास के पहियों पर दौड़े।उन्होंने सभी से एकजुट होने का आव्हान भी किया।
 इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवभजन मरावी, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता,सतीश चौबे ,सेक्टर प्रभारी चंद्रपाल यादव, बीडीसी प्रतिनिधि कृष्णा सिंह,आईटी सेल के विधानसभा अध्यक्ष हरि कुशवाहा,  कवल साय यादव, शंम्फलाल, अशोक सिंह, राजेंद्र सिंह ,सुरेश गुप्ता,स्थानीय सरपंच,पंच,कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

गोरगी से शुरू हुआ था अभियान
प्रतापपुर ब्लॉक में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 27 जनवरी को दूरस्थ ग्राम पंचायत गोरगी से शुरू हुआ था।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सिंह द्वारा यहां अभियान की शुरूआत की थी और करीब पंद्रह किलोमीटर की पदयात्रा की थी।

देवरी और पकनी में चौदह चौदह लाख के सिसिसडक का भूमिपूजन
अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की सौगात भी दी जा रही है,ग्रामीणों से संवाद कर शिकायतें और समस्याएं सुनी जा रही हैं।इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों ने देवरी और पकनी में चौदह चौदह लाख की लागत से बनने वाले सीसी सडक़ों का भूमिपूजन विधि विधान से किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news