धमतरी

कांग्रेस का हाथ रेत, कोयला चोरों के साथ-अजय
29-Jan-2023 3:05 PM
कांग्रेस का हाथ रेत, कोयला चोरों के साथ-अजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 29 जनवरी।
अपने निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजय चंद्राकर भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस के हाथ जोड़ों अभियान पर तंज़ कसते हुए कांग्रेसी हाथ को रेत, कोयला और नशे के सौदागरों के साथ बताया।

शनिवार को कुरुद विधानसभा अंतर्गत सिर्री मंडल के ग्राम पंचायत कठौली में 6 गाँवों से आए भाजपा शक्तिकेन्द्र कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक कुरुद अजय चन्द्राकर एवं धमतरी रंजना साहु ने कांग्रेस सरकार के 36 वादों की पोल खोलते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

 सिर्री मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर ने रमण राज में तत्कालीन मंत्री अजय चन्द्राकर द्वारा कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर नशाखोरी बढ़ाने का आरोप लगाया। भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष गौकरण साहु ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास रोकने वाले कांग्रेसी नेताओं को आवास से वंचित गाँव के गऱीबों से बहिष्कृत करायेंगे। 

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पुस्पेन्द्र साहु, रश्मि साहू, पुजा साहू,  तामेश्वरी साहु, लोकेश साहु, सुनिल गायकवाड, झागेश्वर ध्रुव, जागेश्वर साहु, शेखर साहु, देवेन्द्र साहू, त्रिलोचन साहु, चन्द्रशेखर गोस्वामी, अभिमन्यु निषाद, कुबेर ध्रुव,  सेवकराम,भगवानी, ठाकुर राम साहु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news