धमतरी

अजा मोर्चा धमतरी जिलाध्यक्ष पद पर सोनवानी की हैट्रिक
29-Jan-2023 3:18 PM
अजा मोर्चा धमतरी जिलाध्यक्ष पद पर सोनवानी की हैट्रिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 29 जनवरी।
आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व पार्टी के विभिन्न संघ समूह मोर्चा प्रकोष्ठ में ऊर्जावान लोगों की तैनाती कर संगठन को कारगर बनाने के उद्देश्य से भाजपा में नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी के तहत कुरुद विधानसभा के हरिशंकर सोनवानी को धमतरी जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव  प्रदेश महामंत्री पवन साय की अनुमति एवं विधायक अजय चन्द्राकर की अनुशंसा पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने ऊर्जावान अनुभवी युवा हरिशंकर सोनवानी को तीसरी बार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धमतरी जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। 

जानकारों की मानें तो श्री सोनवानी ने दो बार जिलाध्यक्ष रहते हुए अजा वर्ग में लगन मेहनत से काम कर भाजपा के लिए तगड़ा जनाधार तैयार किया है। पिछले कुछ सालों में खासकर समाज के युवा वर्ग में पार्टी के प्रति रुझान बढ़ा है। 

ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी के आला पदाधिकारियों ने उनकी इस शानदार कामयाबी से खुश होकर उन्हें हैट्रिक बनाने का मौका दिया है। जिला अध्यक्ष पद पर हुई अपनी ताजपोशी के लिए वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए हरिशंकर ने भरोसा दिलाया कि पार्टी की रीतिनीति से अधिक से अधिक लोगों को जोडक़र आगामी चुनावों में कमल खिलाने अपनी टीम के साथ तन मन धन से काम कर सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतर कर दिखाएंगे।  

अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर कुरुद विधानसभा के सभी भाजपा मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, भाजयुमो, एबीवीपी सहित पार्टी से जुड़े नेता कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री सोनवानी को बधाई दी है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news