दुर्ग

वैशाली नगर गौरव पथ के समीप बनेगा वेंडिंग जोन
29-Jan-2023 3:39 PM
वैशाली नगर गौरव पथ के  समीप बनेगा वेंडिंग जोन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 जनवरी।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वेंडिंग जोन तैयार किया जा रहा है, नेहरू नगर क्षेत्र में पहला वेंडिंग जोन तैयार हो चुका है। दूसरा वेंडिंग जोन वैशाली नगर क्षेत्र में बनेगा। इसके लिए निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर तैयारियां की जा रही है। वैशाली नगर के गौरव पथ क्षेत्र में महिला महाविद्यालय से लगे हुए परिसर पर वेंडिंग जोन तैयार किया जाएगा। वेंडिंग जोन के लिए स्थल को स्वच्छ करके प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। 

निगम आयुक्त रोहित व्यास ने वेंडिंग जोन बनाने के लिए अधिकारियों के द्वारा की जा रही प्लानिंग और व्यवस्था का जायजा लिया। महिला महाविद्यालय से लगे हुए गौरव पथ के स्थल पर बड़ी संख्या में अव्यवस्थित तरीके से ठेले, दुकान आदि लगाए जाते हैं। जिससे सडक़ किनारे आने जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यवस्थित तरीके से दुकानों को लगाने के लिए वेंडिंग जोन यहां पर तैयार किया जाएगा। स्थानीय दुकान मालिको को मौका दिया जाएगा जो पहले से ही इस स्थान पर व्यवसाय संचालित करते आ रहे हैं। एक स्थल पर समरूपता देते हुए प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। जिसके चलते ठेले और दुकाने व्यवस्थित होंगे। आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था भी इस स्थल पर की जाएगी। दीवारों में आकर्षक कलाकृति उकेरने की भी प्लानिंग की जा रही है। 

निगम आयुक्त रोहित व्यास ने स्थल का निरीक्षण कर जोन आयुक्त एवं उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यत: अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त येशा लहरें, प्रभारी कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, प्रभारी सहायक अभियंता अरविंद शर्मा तथा उप अभियंता चंदन निर्मल, बसंत साहू आदि मौके पर मौजूद रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news