रायगढ़

गांजा संग महिला गिरफ्तार, घर पर बेचती थी
29-Jan-2023 6:13 PM
गांजा संग महिला गिरफ्तार, घर पर बेचती थी

रायगढ़, 29 जनवरी। घर में अवैध गांजा रखते हुए बिक्री करने के मामले में मुखबिर की सूचना पर लैलूंगा पुलिस ने दबिश देकर चार किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम के हमराह लैलूंगा स्टॉफ द्वारा ग्राम केकराझरिया में गांजा रेड कार्यवाही कर ललिता नंदग्वाल के कब्जे में रखा 4 किलो गांजा कीमती 48,000 को जब्त किया गया है। लैलूंगा थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला अपने घर में गांजा रखकर अवैध रूप से गांजे की बिक्री करती है।

आरोपी ललिता नंदग्वाल (43) केकराझरिया थाना लैलूंगा, को थाना प्रभारी ने महिला स्टाफ और गवाहों के समक्ष अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपिया ने गांजा रखना कबूल की और अपने मकान में एक काले रंग के बैग अंदर से 1-1 किलो के चार खाकी रंग का पेपर लपटा 4 किलो गांजा 48,000 का पेश की जिसे विधिवत गवाहों के समक्ष जब्त किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news