सूरजपुर

समाज के विकास के लिए संगठित होकर कार्य करना आवश्यक-पारसनाथ
29-Jan-2023 6:47 PM
समाज के विकास के लिए संगठित होकर कार्य करना आवश्यक-पारसनाथ

कुदरगढ़ में यादव समाज का वार्षिक उत्सव,  संसदीय सचिव ने किया भवन का भूमिपूजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
ओडग़ी,  29 जनवरी।
बसंत पंचमी पर सर्व यादव समाज का वार्षिक उत्सव यादव धर्मशाला कुदरगढ़ में धूमधाम से संपन्न हुआ, वहीं स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के मुख्यातिथ्य व यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में यादव सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन किया गया।

विदित हो कि कुदरगढ़ में दो वर्ष पूर्व यादव समाज द्वारा निर्मित यादव धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के द्वारा यादव समाज के भवन के लिए दस लाख देने की घोषणा की गई थी, जिसे विधायक निधि से स्वीकृत करते हुए भूमिपूजन किया गया।

श्री राजवाड़े ने कहा कि समाज के विकास हेतु  संगठित होकर कार्य करना आवश्यक होता है, यादव समाज इस ओर अग्रसर हो रहा है,  जो सराहनीय है, वहीं जिला अध्यक्ष सूरजपुर  रमाशंकर यादव ने अपने स्वागत उद्बोधन में भवन स्वीकृत कराने हेतु विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही संजय यादव कार्यकारी जिला अध्यक्ष सूरजपुर द्वारा समाजिक एकता पर जोर दिया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने युवाओं को आगे आने की बात कही।

कार्यक्रम में गणेश यादव जिला अध्यक्ष कोरिया, महामंत्री कोरिया, शिवबालक राम यादव जिला उपाध्यक्ष ,  राधा यादव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सूरजपुर, राजाराम यादव युवा जिला अध्यक्ष सूरजपुर, रामप्रताप यादव ब्लाक अध्यक्ष भैयाथान, सुखलाल यादव ब्लाक अध्यक्ष रामानुजनगर,  कुंजलाल यादव ब्लाक अध्यक्ष ओडग़ी, देवेन्द्र कुमारी यादव ब्लाक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ओडगी, उपेन्द्र यादव जिला युवा उपाध्यक्ष, संधारी यादव युवा जिला संगठन मंत्री,  रामलाल यादव युवा ब्लाक अध्यक्ष भैयाथान, सुरेन्द्र यादव युवा ब्लॉक अध्यक्ष ओडग़ी, संरक्षक  पारसनाथ यादव , शिवदयाल यादव, शिवबचन यादव,  नोहर यादव ,जगरनाथ यादव, विभीषण यादव के  साथ पंडित हरिनारायण दुबे, रामकुमार बंछोर, अवधेश गुर्जर, दानी पाण्डेय,  हिमेन्द्र गुर्जर,  भुवनेश्वर राजवाड़े,  लवकेश  गुर्जर  उपस्थित रहे।

आयोजन में भोरेलाल यादव,  राजेन्द्र यादव, भैयालाल यादव, सुग्रीव यादव, धत्रधारी यादव, विरेंद यादव, अजय यादव पृथ्वीपाल यादव, कुंजबिहारी यादव, कुसमी यादव, सुत्कृति यादव, शोभा यादव, सरस्वती यादव, खुशबू यादव, देवकुमारी यादव , ललित यादव, पिंटू यादव, देवशरण यादव, कृष्णा यादव, परमानंद यादव, हरिलाल, प्रियांशु यादव, महेन्द्र, अमरेश, योगेश,धर्मजीत यादव, संतोष यादव,  धर्मेन्द्र यादव, सहित काफी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता कुंजलाल यादव तथा आभार प्रदर्शन समिति उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news