सरगुजा

श्रम कल्याण मंडल की बैठक में कई विषयों पर चर्चा, सहायता-प्रोत्साहन राशि का वितरण
29-Jan-2023 7:19 PM
श्रम कल्याण मंडल की बैठक में कई विषयों पर चर्चा, सहायता-प्रोत्साहन राशि का वितरण

अम्बिकापुर, 29 जनवरी। श्रम मंत्री के मुख्य आतिथ्य, मंडल अध्यक्ष शफी अहमद की अध्यक्षता एवं संचालक सदस्यों की उपस्थिति में रविवार को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन, रायपुर में बैठक संपन्न हुई।

बैठक  का शुभारंभ डॉ. शिव कुमार डहरिया श्रम मंत्री , शफी अहमद अध्यक्ष छग श्रम कल्याण मंडल, उप सचिव श्रम, अपर श्रमायुक्त श्रम सदस्य एवं कल्याण आयुक्त द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अध्यक्ष, कल्याण आयुक्त एवं सदस्यों द्वारा श्रम मंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

मंडल की समीक्षा बैठक प्रारंभ होने के पूर्व मंडल द्वारा संचालित सिलिकोसिस से पीडि़त श्रमिकों के लिए आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास सहायता योजनांतर्गत जिला जांजगीर चांपा के कर्मचारी स्व. संतोष कुमार यादव के नॉमिनी रूखमणी यादव (पत्नी) को रूपये 3 लाख की सहायता राशि का वितरण किया गया। 

इसी प्रकार खेल कूद प्रोत्साहन योजनांतर्गत श्रमिकअभिलाषा चौहान की पुत्री स्वेच्छा चौहान को राज्य स्तरीय अंडर-14 गर्ल्स वेट लिफ्टिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रू. 25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदाय की गई। साथ ही मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजनांतर्गत दसवीं / बारहवीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होने पर जिला जांजगीर चांपा के विकास कुमार साहू पिता कृष्ण कुमार साहू व शीतल थवाईत पिताराकेश थवाईत एवं जिला रायपुर की हर्षिता सिंह पिता दिनेश कुमार सिंह को क्रमश: 5000/- रूपये हितलाभ दिया गया।

एजेण्डा अनुसार सभी विषयों पर बैठक में चर्चा की गई। एजेण्डा के सभी बिंदुओं जैसे कार्यालय का स्वयं का भवन, नवीन योजनाओं- कल्याण मित्र, दिव्यांग सहायता, श्रद्धांजलि योजना एवं अन्य विषयों पर चर्चा व विचार किया गया। चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से एवं श्रम मंत्री के निर्देशानुसार सभी प्रस्तावों को प्रशासकीय स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित किये जाने का संकल्प लिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news