जशपुर

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा: घर-घर जाकर बताई भूपेश सरकार की उपलब्धियां
30-Jan-2023 2:58 PM
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा: घर-घर जाकर बताई भूपेश सरकार की उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 30 जनवरी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के आदेशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर ग्रामीण मनमोहन भगत के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्राम साई- टांगरटोली से बरटोली, होते हुए पुत्रीचौरा के कांग्रेस जनों ने संयुक्त रूप से टोली बनाकर संगठित तरीके से घर घर जाकर जनसम्पर्क किया।  

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के संदर्भ में जानकारी व उद्देश्य को बताया एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के गौरव भूपेश बघेल की सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के संदर्भ में ग्रामीणजनों के घर-घर जाकर जानकारी प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किए गए विकास एवं जनहित के कार्यों की भी समीक्षा हेतु सीधे जनता से रूबरू होकर उनसे सरकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया गया। घर घर जाकर सीधा संवाद किया उनकी बातें सुनी और उनका हाल चाल जाना ग्रामवासियों की प्रमुख मांग व समस्याएं से भी अवगत हुए एवं निराकरण कराने पूर्ण प्रयास करने की बात कही।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जशपुर ग्रामीण में हाथ जोड़ यात्रा का विधिवत प्रारंभ किया गया। जिसमें आज मुख्य रूप से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी जशपुर के  वासुदेव यादव,  अजय टोप्पो, कल्पना लकड़ा, हीरू राम निकुंज, मनमोहन भगत, निलेश सिंह, बीडीसी निखत परवीन, दीपिका भगत, ब्लॉक उपाध्यक्ष  महादेव भगत, सिहासन मिंज, अनिल बेक जी, कपिल भगत जी, बीडीसी  अमित महतो, गोपाल सिंह, सरपंच दुबराज  नौसद ,रायमोहन भगत , ब्रजमोहन पाण्डेय  धनेश्वर भगत उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news