महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जनवरी। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने महिला कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर केंद्र में काबिज मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। जिलाध्यक्ष श्रीमती साहू ने शुक्रवार को सराईपाली विधानसभा के भंवरपुर, केंदुआ और सराईपाली मंडल में भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों व महिला कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार के नाकामियों को लेकर आने वाले दिनों में प्रदर्शन करने रणनीति पर चर्चा की।
इस दौरान महिला मोर्चा महामंत्री पुष्पलता चौहान, मधु यादव, भंवरपुर मण्डल अध्यक्ष विद्यारतन चौधरी, सराईपाली मण्डल अध्यक्ष धनेश नायक, पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री कामता पटेल, विजय प्रधान, सरायपाली महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीता सतपथी, महिला मोर्चा महामंत्री केंदुआ मण्डल छबीला डडसेना, पुष्पा चौहान, जनपद सदस्य लक्ष्मी पटेल, सरस्वती चौहान सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।