राजनांदगांव

सामाजिक समरसता को मजबूत करती है मन की बात - रमन
30-Jan-2023 3:14 PM
सामाजिक समरसता को मजबूत करती है मन की बात - रमन

 अप्रैल में शतकीय एपिसोड की चल रही तैयारी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जनवरी।
प्रदेश भाजपा के आह्वान पर प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 97 एपिसोड को रविवार को 835 बूथों पर सुना गया। इसके लिए जिला भाजपा ने पूर्व में व्यापक तैयारियां की थी और प्रत्येक बूथ पर एक बड़े नेता की नियुक्ति भी की थी।

इसी परिप्रेक्ष्य में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह वार्ड क्र. 6, बूथ क्र. 72 के देवांगन भवन में पहुंचे, जहां बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। यहां मन की बात को सुनकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातें सुनकर देशवासी प्रफुल्लित और उत्साहित होते हैं, क्योंकि वह देश के कोने-कोने को एक सूत्र में समेट देते हैं और सभी वर्ग के लोगों की चिंता करते नरेंद्र मोदी निचली, अपेक्षित और पिछड़े लोगों को ऊपर उठाने का कार्य मन की बात के माध्यम से करते हैं।

डॉ. सिंह ने कहा कि आज आयोजित श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने पदम पुरस्कार से सम्मानित होने वाले जनजाति समुदाय से जुड़े लोगों की बात कर उनकी हौसला बढ़ाने  का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछड़े जनजाति एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए कार्य करने वालों को पद्मश्री से पुरस्कृत करने के पीछे उनका संरक्षण करना और उनका उत्साहवर्धन करना मोदी की नीति रही है। उन्होंने कहा कि हमारी धरती हमारी विरासत के महत्वपूर्ण अंग, ऐसी जनजाति समाज के लोग हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि मोदी ने कांकेर के अजय कुमार मंडावी एवं गढ़चिरौली के परशुराम को मां का नाम लेकर इस क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात सामाजिक समरसता को मजबूत करती है।

 जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में उनके हृदय से विचार निकलते हैं और पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम मोदी इस के माध्यम से करते हैं। प्रत्येक प्रांत के कलात्मक और आकर्षक उपलब्धि को वह इस श्रृंखला के माध्यम से उजागर भी करते हैं, इसलिए इस श्रृंखला को जन-जन तक पहुंचाने 29 जनवरी को शहर के सभी 835 बूथ पर मन की बात सुनी गई।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह वार्ड नंबर 6 बूथ क्रमांक 72 चिखली देवांगन भवन तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव बूथ क्र. 29, खूबचंद पारख बूथ क्र.  134 बूथ, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह बूथ क्र. 54 राजीव नगर, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल बूथ क्र. 136, प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा बूथ क्र.  118, संतोष अग्रवाल बूथ क्र. 129 गुड़ाखू लाइन, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा, लीलाराम भोजवानी ने भी मन की बात सुनी और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह, लीलाराम भोजवानी, रमेश पटेल, आलोक बिंदल, अतुल रायजादा, गिनी चावला आदि शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news