राजनांदगांव

भूपेश सरकार को उखाड़ फेंके- मिश्रा
30-Jan-2023 3:20 PM
भूपेश सरकार को उखाड़ फेंके- मिश्रा

डोंगरगढ़ विस के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जनवरी।
भाजपा के राजनांदगांव जिले के सह प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश शंकर मिश्रा जिले के संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम पर गोधूली बेला में डोंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत सत्कार किया।
वाटर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अंचल के कार्यकर्ताओं के मध्य श्री मिश्रा ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के 15 वर्षों के शासनकाल में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले पदयात्रियों की नवरात्रि पर्व के दौरान सेवा का नया कीर्तिमान रचा गया था। जबकि कांग्रेस पार्टी ने इस दिशा में सोचा तक नहीं था। सेवा पंडालों की व्यवस्था कर के पदयात्रियों की भरपूर सेवा की गई, ताकि मां के भक्तों को कोई तकलीफ  न हो, लेकिन कांग्रेस के वर्तमान शासनकाल में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है तथा ऐसी स्थिति में जनता के कष्ट को देखते इससे मुक्ति हेतु भ्रष्टाचारी कांग्रेसी शासन को उखाडऩे हेतु सभी कार्यकत्र्ताओं को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

श्री मिश्रा ने कहा कि मां बम्लेश्वरी की पावन धरा पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से भूपेश बघेल की सरकार को समाप्त करने का संकल्प लिया। श्री मिश्रा ने बताया कि क्योंकि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र भक्तों की पार्टी हैं, इसलिए वे भाजपा में शामिल हुए थे तथा इसके कुशासन से मुक्त होने में हमें मां बम्लेश्वरी का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होगा।
समारोह में  विनोद खाण्डेकर, रामजी भारती, सरोजिनी बंजारे, रविन्द्र वैष्णव, शशिकांत द्विवेदी, प्रदीप वाघ, सुरेन्द्र सिंह बनोआना, कुलवंत कक्कड़, सुनील जैन, पवन मेश्राम, अमित छाबड़ा, जैन कुमार  आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news