रायपुर

ई-कोष से लिंक करना होगा खातों को
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जनवरी। राज्य सरकार ने निगम-मंडल-बोर्ड के बैंक खातों को संचालक कोष लेखा के ई-कोष से लिंक करने का फैसला किया है। इस संबंध में राज्य के वित्त नियंत्रक कोष लेखा पेंशन ने अनुदान प्राप्त इन निगम-मंडलों को पत्र भेजा है।
इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि ऐसा करने से राज्य सरकार कैश बैलेंस में वृद्धि नजर आएगी। और इस राशि को राज्य शासन का मानकर ई-कोष में दर्शाया जा सकेगा। इससे राज्य शासन को आरबीआई या वित्तीय बाजार से कर्ज लेने में मदद मिलेगी। अब तक राज्य शासन से अनुदान लेने वाले ये निगम मंडल राशि निकालकर खर्च करते थे। और इसकी सूचना देने में विलंब होता था। ऐसा करते वित्त विभाग इन निगम-मंडलों द्वारा अंतिम छमाही में किए जाने वाले खर्च पर भी नजर रखी जा सकेगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि निगम-मंडल के खातों को ई-कोष से मैपिंग की जानी है। ऐसा कर राज्य शासन से दिए जाने वाले अनुदान की एंट्री वित्त विभाग में होगी।
यहां बता दें कि वित्त विभाग द्वारा बार-बार स्मरण पत्र जारी करने के बावजूद ये निगम मंडल अपने एफडी या कैश बैलेंस की जानकारी वित्त विभाग को नहीं देते। अब इस नई व्यवथा से उनके खाते वित्त विभाग के नियंत्रण में आ जाएंगे। और दिन प्रतिदिन होने वाले भुगतानों पर भी नजर रखी जा सकेगी।