रायपुर

गाँधी के सत्याग्रह जैसा विश्व में दूसरा उदाहरण नहीं-महंत
30-Jan-2023 4:35 PM
गाँधी के सत्याग्रह जैसा विश्व में दूसरा उदाहरण नहीं-महंत

रायपुर, 30 जनवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा महात्मा गांधी को ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेता और राष्ट्रपिता माना जाता है। राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति हेतु अपने अहिंसक विरोध तथा सिद्धांत के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। डॉ. महंत ने कहा कि महात्मा गांधी के पूर्व भी शांति और अहिंसा के बारे में लोग जानते थे, परंतु उन्होंने जिस प्रकार सत्याग्रह, शांति व अहिंसा के रास्तों पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत छोडऩे पर मजबूर कर दिया, उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में देखने को नहीं मिलता।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news