महासमुन्द

रमईपाठ जंगल बीच बच्चों के साथ मुंह में चम्मच-कंचे लेकर दौड़े महासमुंद के पत्रकार
30-Jan-2023 6:52 PM
रमईपाठ जंगल बीच बच्चों के साथ मुंह में चम्मच-कंचे लेकर दौड़े महासमुंद के पत्रकार

 चार साल बाद पारिवारिक मिलन में शामिल हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 जनवरी। बच्चों ने साथ चम्मच दौड़ के दौरान मुंह में चम्मच और कंचे लेकर महासमुंद के पत्रकार भी दौड़ पड़े। चार सालों बाद ायोजित इस पारिवारिक मिलन समारोह में पत्रकारों ने बच्चों के साथ स्पीड नंबरिंग गेम्स के साथ कुर्सी दौड़ भी खेला। कल रविवार को प्रेस क्लब महासमुंद के पत्रकार साथी रमईपाठ यात्रा पर सपरिवार निकले थे। एक ही बस में सवार होकर सभी सुबह 8 बजे प्रेस क्लभ भवन से रवाना हुए। रास्ते में कनेकेरा शिवालय जाकर सभी ने शिव जी का प्रसाद लिया, रमईपाठ पहुंचकर जंजीरवाली माता का दर्शन किया और प्राकृतिक छटा में शाम तक का समय बिताया।

मालूम हो कि रमईपाठ में जंजीर वाली माता का बड़ा साम्राज्य है। पहले यह राजा दलभंजन सिंह की सियासत थी। बहरहाल यह सियासत राजा दलभंजन सिंह के गोदपुत्र राजा महेन्द्र बहादुरसिंह की देखरेख में है। हालांकि यहां दुर्गा मंदिर के अलावा अन्य देवताओं के मंदिर काफी साज सज्जा के साथ स्थित हंै लेकिन जंजीरवाली माता अब भी झोपड़ी में कवेलू वाली छत के नीचे मिट्टी की दीवारों के साथ हैं। इसे लेकर एक किवदंती है कि राजा ने अनेक बार जंजीरवाली माता के लिए मंदिर बनाने की कोशिश की तमाम तैयारियां भी हुई लेकिन हर बार ऐन वक्त माता ने अपने स्थान से उठने के लिए मना कर दिया। हर साल महाशिवरात्रि पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है जहां राज्य भर के श्रध्दालु माता का दर्शन करने आते हैं।

पहाड़ी घूमने के बाद प्रेस क्लब परिवार ने पेड़ों की छांव में चम्मच गोली दौड़, कुर्सी दौड़, हौजी और स्पीड नंबरिंग गेम्स खेला। छोटे बच्चों के समूह से चम्मच गोली में आर्यन सोनी पहले, वत्सल दूसरे तथा आरोही तीसरे स्थान परे थे। इन्हें परिवार की वरिष्ठ सदस्य शोभा शर्मा के हाथों सम्मान मिला। बड़े बच्चों के समूह में कलश झाबक ने पहला, हर्ष राठी के दूसरा और श्रेयाश दुबे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन बच्चों को वरिष्ठ सदस्य सुशीला यादव ने अपने हाथों से सम्मान दिया।

इसी तरह पुरुष वर्ग के लिए आयोजित चम्मच-कंचे दौड़ में अक ेले देवीचंद राठी ने अपना टास्क पूरा किया। बाकी सभी सदस्यों के कंचे बीच रास्ते में ही गिर गए थे। इस गेम का वह अकेले की विनर बना जिन्हें वरिष्ठ पत्राकर संजय डफले ने सम्मानित किया। बच्चों के लिए आयोजित कुर्सी दौड़ में कलश झाबक पहले,हर्ष राठी दूसरे तथा गुलशन साहू तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें वरिष्ठ पत्रकार संजय महंती के हाथों पुरस्कार मिला।

कुर्सी दौड़ पुरुष वर्ग में प्रेस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष विजय चौहान पहले, रत्नेश सोनी दूसरे तथा दिनेश पाटकर तीसरे स्थान पर रहे। तीनों विजेताओं को वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल साहू के हाथों पुरस्कार मिला। वहीं महिला वर्ग कुर्सी दौड़ में आकांक्षा दुुबे प्रथम, रानी सोनी द्वितीय तथा ज्योति राठी तीसरेस्थान पर रहीं। उन्हें प्रेस क्लब की अध्यक्ष उत्तरा विदानी के हाथों सम्मान मिला। नंबर राइटिंग गेम में बच्चों में मोक्षा विदानी,समीक्षा यादव द्वितीय, कलश झबक तृतीय स्थान पर रहीं। इन बच्चों को आकांक्षा जुबे के हाथों पुरस्कार मिला। वहीं पुरुष वर्ग नंबर राइटङ्क्षग में संजय डफले को प्रथम, प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष विजय चौहान को दूसरे तथा अमित हिषीकर को तीसरा स्थान मिला। इन्हें रत्नेश सोनी के हाथों सम्मान वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महासमचिव विपिन दुबे ने किया।

इस दौरान शोभा शर्मा, सुशीला यादव, संजय डफले, स्मिता डफले, बाबूलाल सााहू, मीना साहू, संजय महंती, नवीन गंडेचा, देवीचंद राठी, ज्योति राठी, रत्नेश सोनी, विपिन दुबे, विजय चौहान, राकेश झाबक, दिनेश पाटकर, आशुतोष शर्मा, छविलाल साहू, अमित हृषिकर, पोषण कन्नौजे, कुंजू रात्रे, उत्तरा विदानी, श्रीमती महंती, छविराम साहूू, आकांक्षा दुबे, रानी सोनी,  संजय यादव, हर्षा हृषिकर, श्रीमती झाबक, प्रज्ञा चौहान, श्रीमती पाटकर, मालविका शर्मा, सदी डफले तथा परिवार के सारे बच्चे उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news