धमतरी

गांधी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक थे-डॉ. लक्ष्मी
30-Jan-2023 6:56 PM
गांधी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक थे-डॉ. लक्ष्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 30 जनवरी। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि नगर के गांधी उद्यान में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

तथा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी जी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक थे। गांधी जी के आदर्श, सत्य और अहिंसा की प्रेरणा के सामने अंग्रेजों को भी हार माननी पड़ी थी। गांधी जी बचपन से ही धार्मिक थे। महात्मा गांधी ने वकालत की पढ़ाई की इसके बाद वह अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में शामिल हुए और 1919 में रोलेक्ट एक्ट कानून का विरोध शुरू किया इस एक्ट के तहत् बिना मुकदमा चलाएं किसी भी व्यक्ति को जेल भेजने का प्रावधान था। महात्मा गांधी ने सत्याग्रह की घोषणा की और पूरे देश को एकजुट कर आंदोलन, दाण्डी यात्रा, असहयोग आंदोलन, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन किए महात्मा गांधी के आंदोलन के सामने अंग्रेजों को झुकना पड़ा था।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी एल.एल.ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नगरी भूषण साहू, विधायक प्रतिनिधि रूद्रप्रताप नाग, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, रवि ठाकुर, भानेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, जियाउद्दीन रिजवी, भरत निर्मलकर,राम भरोस साहू, टेश्वर ध्रुव,बीरेन्द्र यादव, पिंकी यदु, रेणुका शर्मा, तस्लीमा बानो, जयंती साहू एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news