महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जनवरी। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम अछोला में हाथ से हाथ जोड़ों पदयात्रा का शुभांरभ कियां। इस दौरान राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों को रूबरू कराया गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
शुक्रवार को ग्राम पंचायत अछोला से पदयात्रा की शुरूआत हुई। महामाया मंदिर में पूजा अर्चना पश्चात संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पदयात्रा का शुभांरभ किया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ढेलू निषाद तथा जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर जोन प्रभारी की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा गांवों से होते हुए गढ़सिवनी में समाप्त हुई। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का जो संदेश दिया है, उसे इस यात्रा के माध्यम से हर गांव में और हर बूथ तक बताया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासमुंद विधानसभा के प्रभारी महेंद्र बाग, खिलावन बघेल,सुरेश द्विवेदी, डमरूधर मांझी, लक्ष्मी देवांगन, अनु चंद्राकर, सेवन लाल चंद्राकर, विधानसभा बूथ प्रभारी अरुण चंद्राकर, गोविंद साहू, लहरी सिंह ठाकुर, जय पवार, निहाल सोनकर, दादूराम नायक, संतोष धीवर, सरपंच मानकी कमल नारायण साहू, योगेश यादव, उप सरपंच मोहन यादव, धनेश्वर साहू, गोवर्धन रैला, शंकर साहू, राजेंद साहू, ओमप्रकाश, कौशिक साहू, शकुन चौहान, कुलेश्वरी धीवर, कैलाश चंद्राकर, टेमराम साहू, युवा मितान क्लब ओमप्रकाश साहू, व्यास नारायण साहू, चेतन साहू, देव सिंह यादव, उदयराम ध्रुव, राजकुमार ठाकुर, तोमन सिंह ध्रुव, पोखन साहू, चंद्रशेखर पुष्पाकर, कमलेश सोनकर, सतीश सोनकर, राजेश साहू, चंद्रभान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।