दन्तेवाड़ा
आंबा कार्यकर्ता व सहायिका बेमुद्दत हड़ताल पर
30-Jan-2023 8:38 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 30 जनवरी। अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हंै। रविवार से बचेली बस स्टैंड के पास हड़ताल की शुरूआत हुई है। दावा है कि मंागें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा।
इधर आंबा कार्यकर्ता-सहायिकाओ के हड़ताल में जाने से केन्द्रों में ताला लटक गया है।
बचेली बस स्टैंड में वीर नारायण सिंह की प्रतिमा के पास अंाबा कार्यकर्ताओं व सहायिकााओं ने अपनी मंागों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परियोजना अध्यक्ष स्वरूपा नाग ने कहा कि जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक आंदेालन समाप्त नहीं होगा।