राजनांदगांव

अरसे बाद अभिषेक सक्रिय, मानपुर में रात गुजारी
31-Jan-2023 1:14 PM
अरसे बाद अभिषेक सक्रिय, मानपुर में रात गुजारी

आदिवासी कार्यकर्ता के घर खाना खाया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 जनवरी।
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह लंबे अरसे बाद आदिवासी बाहुल्य मानपुर क्षेत्र में रात गुजारने के दौरान कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष रूप से भेंट-मुलाकात की। पूर्व सांसद ने मानपुर-मोहला क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनसे सामाजिक, राजनीतिक और निजी विषयों पर चर्चा की। सिंह ने अपने वक्तव्य में मुलाकात करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को आपसी मेल-मुलाकात में एक तरह से चार्ज किया।   

सांसद के तौर पर वह मोहला-मानपुर के लगभग हर क्षेत्र में धुंआधार दौरा कर चुके। लिहाजा पूरा इलाका  उनके संपर्क में रहा है। राजनीतिक तौर पर सिंह की इलाके में अच्छी दखल भी है। बेहद सरल स्वभाव के सिंह ने कल अपने दौरे में मानपुर में ही रात ठहरने का निर्णय लिया। उनका दौरे में मानपुर में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम नहीं था। बताया जा रहा है कि कार्यक्र्ताओं की गुजारिश पर उन्होंने मानपुर में ही ठहरने का इरादा जताया और क्षेत्र से पहुंचे लोगों के साथ लंबी गुप्तगू की।

इधर मानपुर से पहले मोहला में स्थित मां छुरिया माता मंदिर में भी उन्होंने माथा टेककर प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मानपुर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधिका अंधारे के घर जाकर मुलाकात की। बाद में गोंड समाज के सिपाही परशुराम शोरी के घर सिंह ने रात्रि भोजन किया। भोजन में परोसे गए जिमीकंद का उन्होंने बड़े चाव से ही स्वाद चखा। श्री सिंह को अपने बीच पाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सिंह के सहज व्यवहार को देखकर कहा कि उनकी मौजूदगी से क्षेत्र के सभी का उत्साह स्वभाविक रूप से दोगुना हुआ है।

पान ठेले पर लोगों से की चर्चा
पूर्व सांसद श्री सिंह ने भोजन के बाद मानपुर बस स्टैंड में स्थित दीपक यादव के पानठेला का रूख किया। वहां उन्होंने पान का लुत्फ उठाया। हल्के-फुल्के अंदाज में पान खाते हुए श्री सिंह ने क्षेत्र की मौजूदा समस्याओं और राजनीतिक हालात को लेकर  पान ठेला में मौजूद लोगों से जानकारी ली। पान ठेला में बतियाते देखकर पूर्व सांसद के समक्ष क्षेत्र के लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। मोहला-मानपुर जिला निर्माण के बाद की स्थिति को लेकर भी श्री सिंह ने क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक लोगों से आपसी विचार साझा किए। श्री सिंह ने अपने दौरे में एक तरह से कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news