राजनांदगांव

कमला कॉलेज की छात्राओं ने किया विस का भ्रमण
31-Jan-2023 3:19 PM
कमला कॉलेज की छात्राओं ने किया विस का भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 जनवरी।
शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के राजनीति विज्ञान विभाग की एमए द्वितीय और एमए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं को गत् दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण कराया गया। प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा के निर्देशन एवं भ्रमण प्रभारी  डॉ. दुर्गा शर्मा के नेतृत्व में भ्रमण हुआ। वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक आलोक जोशी दल के साथ शामिल थे। विधानसमा भ्रमण के  आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विधानसभा व बजट प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन कराना था।

विधानसभा के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभा की बैठक व्यवस्था व प्रक्रिया की जानकारी दी गई। छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों की भी जानकारी प्रदान की गई। विधानसभा के सभागृह और ग्रंथालय की विस्तार से जानकारी देते संविधान की मूलप्रति की कॉपी का भी प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। सभागृह की दीवारों पर शासन व संविधान से संबंधित चित्र बनाए गए हैं। जिसका छात्राओं द्वारा अवलोकन किया गया। विधानसभा के उपसचिव मनीष शर्मा ने विधानसभा की गतिविधियों व विधायक बनने के बाद मिलने वाली सारी सुविधाओं की जानकारी देते छात्राओं को अपने देश व राज्य की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्वल्पाहार का आयोजन विधानसभा के अधिकारियों द्वारा किया गया। भ्रमण के आयोजन से छात्राएं लाभान्वित हुईं। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news