राजनांदगांव

कांग्रेस की दूरदर्शी सोच मील का पत्थर हुई साबित- छन्नी
31-Jan-2023 3:23 PM
कांग्रेस की दूरदर्शी सोच मील का पत्थर हुई साबित- छन्नी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 जनवरी।
भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर जारी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में घरों-घर पहुंच रही है। विधायक छन्नी साहू ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य ही हर व्यक्ति तक पहुंचना और उन्हें वास्तविकता से अवगत कराना है।

उन्होंने कहा कि चार वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास के जो नए आयाम हासिल हुए हैं, उससे ड़ेढ़ दशक तक प्रदेश वंचित था। चौथे दिन कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ग्राम साल्हेटोला से निकली। इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर सभी ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यात्रा चिखला मटिया, रानामटिया, तुमड़ीकसा पहुंची।

इस दौरान विधायक श्रीमती साहू के साथ यात्रा प्रभारी एकनाथ सिन्हा, कुमर्दा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल खान व संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान कांग्रेस की विचारधारा, प्रदेश सरकार के कामकाज और क्षेत्र के विकास और आवश्यकताओं पर चर्चा की गई।

विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का उद्देश्य शाश्वत विचारों वाली मानव श्रृंखला तैयार करना है। तुष्टिकरण से परे, भाईचारे के साथ विकास और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढऩा ही इस समय की सबसे बड़ी जरुरत है। अनेकता में एकता जिस देश की सांस्कृतिक धरोहर है वही विकास का मूलमंत्र भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दूरदर्शी सोच सदैव मील का पत्थर साबित हुई है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उल्लेखनीय विकास हुआ।

यात्रा प्रभारी एकनाथ सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों, सिद्धांतों से सिंचित देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल है कांग्रेस। ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल खान ने कहा कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में विधायक छन्नी साहू ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर पूरा जोर दिया। यात्रा में देव पंद्रो, ओमप्रकाश पटौडी, भभूति साहू, कामता प्रसाद, महेंद्र साहू, अकील साहू, जगदीश बघेल, डुमेश्वर साहू, भूषण तारम, संतराम साहू, कृष्णाराम भुआर्य, चतुरसिंह घरेंद्र, बिसेलाल, जगदीश बघेल, दिनेश यादव, चैनूराम आर्या, डालूराम साहू, चिंताराम, अभिषेक साहू, सोनसाय, शारदा प्रसाद मिश्रा, लीलराम, उमरान चंद्रवंशी, खेदूराम ठाकुर, नम्मू पिस्दा, होरीलाल रावटे, वासुदेव यादव समेत अन्य लोग शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news