राजनांदगांव

रेवाडीह वार्ड में निकली कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
31-Jan-2023 3:26 PM
रेवाडीह वार्ड में निकली कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 जनवरी।
राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 29 जनवरी को रेवाडीह वार्ड 22 में घर-घर दस्तक देकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का उद्देश्य व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पाम्पलेट वितरण कर जनसंवाद किया।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि उत्तर ब्लॉक प्रभारी शारदा तिवारी के आतिथ्य एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ  अली के नेतृत्व में रेवाडीह वार्ड 22 में  हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकली। इस दौरान वार्डवासियों को इस यात्रा का उद्देश्य बताया।

रेवाडीह वार्ड में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चल रही थी, उसी दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी रेवाडीह वार्ड पहुंचे थे। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आरक्षण का पत्र और राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पत्र देकर कांग्रेस की बात रखी।

यात्रा के दौरान शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा द्वारा वार्डवासियों से जनसंवाद करते कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई है। कांग्रेस जो कि एक गांधीवादी विचाराधारा को लेकर चलती है, जो कि हमारा छत्तीसगढ़ शांति का टापू कहलाता है, यह सभी वर्ग मिल-जुलकर रहती है, यह भाईचारा हमेशा कायम रहे, यही कांग्रेस की सोच है इन्हीं भावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार कार्य कर रही है और चार साल में प्रदेश की तस्वीर बदली है, वह ऐतिहासिक है। उत्तर ब्लॉक प्रभारी शारदा तिवारी ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा तो एक माध्यम है इससे जनता से सीधा जुड़ाव होता है। कांग्रेस संगठन द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली है। जिसका उद्देश्य देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को खत्म करना है। उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ  अली ने पाम्प्लेट वितरण कर वार्डवासियों से कहा कि कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत जनता से संवाद कर राहुल गांधी की हाथ को मजबूत करना है और देश में फैली असमानताए और कट्टरवादी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देना है। यात्रा में  महापौर हेमा देशमुख, श्रीकिशन खंडेलवाल आदि शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news