गरियाबंद

राहुल गांधी का श्रीनगर में झंडा फहराना मोदी की देन-नेहरू
31-Jan-2023 3:40 PM
राहुल गांधी का श्रीनगर में झंडा फहराना मोदी की देन-नेहरू

नवापारा-राजिम, 31 जनवरी। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू साहू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अकारण आलोचना करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पूरी कांग्रेस को मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए कि उनके मुखिया राहुल गांधी श्रीनगर में तिरंगा फहरा पाए। यह आज का भारत है, जिसमें कश्मीर में कोई भी तिरंगा फहरा सकता है। जहां हमारे आदर्श डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी शहीद हुए थे। उस कश्मीर को मोदीजी ने देश के सभी लोगों के लिए खोल दिया है। महामंत्री नेहरु साहू ने कहा कि 70 साल से कांग्रेस के नेता श्रीनगर कश्मीर जाने से थरथर कांपते थे। तिरंगा फहराना तो दूर की बात है। राहुल पहले कभी यूपीए सरकार में कश्मीर जाकर श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा नहीं फहरा सके। श्री साहू ने कहा कि भाजपा के मोदी जी का नया भारत है। मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाई है। जिसके फलस्वरूप वहां अमन चैन शांति है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी वहां शान से तिरंगा फहरा रहे हैं। मोदी जी ने यह अवसर विपक्ष को भी दिया है कि श्रीनगर के लाल चौक पर जाएं और तिरंगा फहराकर आज के भारत पर गर्व का अनुभव करें। यही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की धारणा को साकार करता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news