सुकमा

हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा: घर-घर पहुंच लोगों को जागरूक कर रहे कांग्रेसी
31-Jan-2023 7:23 PM
हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा: घर-घर पहुंच लोगों को जागरूक कर रहे कांग्रेसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंटा, 31 जनवरी। रविवार को कोंटा में कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी घर-घर जाकर राहुल गांधी का संदेश पहुंचा रहे हैं। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं से जनता को रूबरू करा रहे हैं।

ज्ञात हो कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो गई है। इसके बाद हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत महंगाई, बेरोजगारी जैसे जनहित के मुद्दों के प्रति कांग्रेसी नेता लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कोंटा के ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रविवार को वार्ड क्रमांक 12 में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का प्रारंभ किया।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष सुन्नम नागेश, उपाध्यक्ष माड़वी देवा, नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर पांडेय, व सोयम भीमा, पार्षद ए देवेंद्र, सेमल सूरज, सुरेश कुमार, सेमल कुमारी, सरपंच दयावती मरकाम, एनएसयूआई उपाध्यक्ष नमीर अली, राम शास्त्री, पोडियम सुक्का, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news