सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 31 जनवरी। राज्य युवा महोत्सव में लखनपुर जमगला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री उमेश पटेल और संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े ने शिल्ड और सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
राज्य युवा महोत्सव में राज्य स्तरीय लोकगीत का आयोजन रायपुर में हुआ। इस आयोजन में सुरगुजा सांस्कृतिक लोक कला मंच जमगला लखनपुर जिला सरगुजा के कलाकारों ने भाग लिया। इसमें 40 वर्ष से अधिक लोगों के वर्ग में भाग लेकर कर्मा का गायन किया गया, जिसमें राम नारायण सिंह द्वारा पान टोरे गये ये मुंडरी पतोरा रे को गाया गया। कर्मा के गाते हि मंच में सभी उपस्थित लोग झूम उठे। इस गायन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
इस सुरगुजा सांस्कृतिक लोक कला मंच के अध्यक्ष राम नारायण सिंह तिवारी सिंह पैकरा,पनेंद्र सिंह पैकरा, कृष्ण राम सारथी, लालजी कुशवाहा ,शिवनारायण पैकरा, हीरा लाल सारथी ,नारद राम,भुनेश्वर सोनवानी सहित कोच दुष्यंत कश्यप उपस्थित रहे।
इस संबंध में जमगला जागृति संस्थान समिति के अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला में भी हम लोग प्रथम स्थान प्राप्त किए थे, जिससे कि हमारा चयन रायपुर के लिए हुआ था। अध्यक्ष रामनारायण सिंह ने बताया कि पूरे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला और जमगला युवा जागृति संगठन समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है।
जमगला युवा जागृति संगठन समिति और लोककला सांस्कृतिक लोक कला मंच के अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान आने पर सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।