कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 31 जनवरी। मंगलवार को कोंडागांव जिले में पुलिस विभाग में कोंडागांव जिले में सेवारत निरीक्षक हरिनंदन सिंह एवं उप निरीक्षक मुनेश्वर सिंह को 62 वर्ष की सेवा उपरांत सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को स्मृति स्वरूप भेंट भी दिया गया।
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी निरीक्षक हरिनंदन सिंह वर्ष 1983 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए। वे अपने सेवाकाल के दौरान जगदलपुर, कवर्धा, आरटीओ, नारायणपुर एवं कोंडागांव जिले में पदस्थ रहे, एवं उप निरीक्षक मुनेश्वर सिंह वर्ष 1979 में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर जगदलपुर, कांकेर एवं कोंडागांव जिले में कार्यरत रहे।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के सेवाकाल के दौरान उनके कार्य की सराहना की साथ ही उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम के पश्चात सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।