राजनांदगांव

बजट से सशक्त होगा भारत : नीलू
01-Feb-2023 1:51 PM
 बजट से सशक्त होगा भारत : नीलू

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
राजनांदगांव, 1 फरवरी।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने केंद्र सरकार के सालाना बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि केंद्रीय बजट में मिली रियायतों से भारत वैश्विक स्तर पर सशक्त होगा। आर्थिक मोर्चे पर भारत की ताकत बढ़ेगी। बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किया गया। जिसमें  कई तरह की घोषणाएं की गई।

श्री शर्मा ने कहा कि यह बजट सर्वहारा और सर्व वर्ग को समाहित करने वाला बजट है। महत्वपूर्ण बात यह है कि केंद्रीय मंत्री ने 7 लाख की सालाना इन्कम  को आयकर से छूट देने का ऐलान किया है। यानी अब तक 5 लाख तक इन्कम को टैक्स से अलग रखा गया था। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए भी केंद्र ने घोषणाएं की है। महिलाओं के लिए भी राहत मिली है। मध्यम वर्ग के लिए बजट में कई तरह के ऐलान किए गए हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय रेल्वे को 2.40 लाख करोड़  का आबंटन दिया गया है। शहरी आधारभूत ढांचा विकास के लिए हर साल 10 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। पीएम आवास योजना में 66 फीसदी बढ़ोत्तरी कर 79 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। कृषि के लिए कर्ज का लक्ष्य 20 हजार करोड़ रुपए रखा गया है। श्री शर्मा ने कहा कि बजट की 7 प्राथमिकताएं तय की गई है, जो सप्तऋषि की तरह ही देश का मार्गदर्शन करेंगे। किसानों के लिए सरकार ने  3 साल तक एक करोड़ किसानों को नैचुरल फार्मिंग में मदद के लिए राशि का प्रावधान रखा गया है। श्री शर्मा ने कहा कि अब तक का यह सबसे उत्कृष्ट बजट है। भारत इस बजट के जरिये और अधिक सशक्त होगा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news