बालोद

​फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ, कुत्ते के बच्चे को बनाया शिकार, वीडियो फैला
01-Feb-2023 1:59 PM
​फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ, कुत्ते के बच्चे को बनाया शिकार, वीडियो फैला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 1 फरवरी। बालोद जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोनईडोंगरी गांव के एक निजी फार्म हाउस में तेंदुआ घुस गया। यहां तेंदुए ने कुत्ते के बच्चे को अपना शिकार बनाया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और सभी वन विभाग से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

 यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसके बाद से वन विभाग भी लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

आसपास के लोगों और वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वहां पर एक निजी फार्म हाउस में तेंदुआ घुसा हुआ था। जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है और उसने कुत्ते को अपना शिकार भी बनाया है। फार्म हाउस के संचालक ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद से वन विभाग भी अलर्ट मोड पर है और लोगों को अलर्ट कर रहा है। गुरुर क्षेत्र घने वन क्षेत्र से भी घिरा हुआ है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे तेंदुआ पहुंचा और उसने कुत्ते के छोटे बच्चे को शिकार बनाया और अपने साथ ले गया। ऐसा लग रहा था मानो कि यह क्षेत्र तेंदुए का जाना पहचाना क्षेत्र है और उसे रोजाना यहां आना-जाना पड़ता है।

जानवरों की सुरक्षा चुनौती
आसपास के लोगों के लिए इंसानों के साथ साथ जानवरों की सुरक्षा भी बड़ी चुनौती है, क्योंकि पालतू जानवरों को लोग अक्सर घरों के बाहर बांधकर रखते हैं ऐसे में तेंदुआ जानवरों को अपना शिकार न बनाए।

जानवरों का डेरा बना बालोद
बालोद जिला बीते दो वर्षों से जानवरों का डेरा बना हुआ है। पहले बाघ ने यहां पर डेरा बनाया हुआ था। जानकी वन विभाग के लिए सर दर्द बना हुआ था जैसे तैसे उसने बालोद जिले से विदाई ली, उसके बाद से यहां पर चंदा हाथी दल ने एक साल से डेरा डाला गया है और जमकर जान माल को नुकसान पहुंचा रहा है। अब तक लगभग 5 लोगों की मृत्यु हाथियों के कुचलने से हो चुकी है। अब तेंदुए का वीडियो सामने आने से लोगों में दहशत है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news