दुर्ग

हर क्षेत्र में बेटियां कर रही हैं गुरुजनों एवं माता-पिता का नाम रौशन-वोरा
01-Feb-2023 2:31 PM
हर क्षेत्र में बेटियां कर रही हैं गुरुजनों  एवं माता-पिता का नाम रौशन-वोरा

कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 फरवरी।
विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा मंगलवार को शासकीय डॉ.वावा पाटणकर कन्या महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। 

उन्होंने छत्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ ही कला, विज्ञान, नौकरी, सेना एवं खेलकूद जगत में भी बेटियां लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। आज देश की राष्ट्रपति एवं राज्य में राज्यपाल भी एक महिला हैं। देश में बेटियों के लिए अपार संभावनाएं सुनिश्चित करने का काम कांग्रेस सरकार ने प्रारंभ किया है, जिसके फलस्वरूप आज बेटियां वायुसेना में फाइटर जेट उड़ाने के साथ ही थल सेना, नौसेना एवं पुलिस बल में भी बराबर की भागीदारी निभा रही हैं। प्रशासनिक व्यवस्था हो या फिर खेल का क्षेत्र हर जगह महिला शक्ति का डंका बज रहा है। 

श्री वोरा ने छात्राओं से कहा कि माता पिता एवं गुरुजनों के साथ ही प्रदेश सरकार भी छात्राओं की प्रतिभा के प्रोत्साहन हेतु प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को जनभागीदारी अध्यक्ष प्रीति मिश्र ने संबोधित करते हुए मेहनत एवं लगन से कठिन लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रयास करने का प्रोत्साहन दिया। प्राचार्य सुशील तिवारी ने इस दौरान 1982 से संचालित महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की गई उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी को बधाई दी। पूर्व छात्राओं एवं महाविद्यालयीन कर्मचारियों की मांग पर वोरा ने खेल मैदान एवं डोमशेड निर्माण हेतु 20 पंख की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की। मेधावी छात्राओं को पुरुस्कार वितरित किया। इस दौरान समाजसेवी कमल रूंगटा, आरएन सिंह, डीसी अग्रवाल, अनिल कश्यप, अनिल अग्रवाल, ऋचा ठाकुर समेत कॉलेज के प्राध्यापक एवं छत्राएँ मौजूद रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news