बीजापुर

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू
01-Feb-2023 2:51 PM
कांग्रेस की हाथ से हाथ  जोड़ो अभियान शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भोपालपटनम, 31 जनवरी।
देश की एकता अखंडता का संदेश देने के लिए ग्राम पंचायत रूद्रारम, पेदामाटूर, चिन्नामाटूर, अर्जुनली, कुचनूर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया।।

 हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के कार्यक्रम में ब्लॉक भोपालपटनम के पर्यवेक्षक कमलेश कारम (प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस) सहित   बसंत राव ताटी  सदस्य कृषक कल्याण परिषद छत्तीसगढ़ शासन एवं सदस्य जिला पंचायत बीजापुर के नेतृत्व में सबसे पहले डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया।।

इस कार्यक्रम में  जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद एवं सरपंच एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news