रायपुर

रायपुर,1फरवरी। साहित्य व संस्कृति के छेत्र में योगदान देने वाले विस्मृत विभूतियों को याद कर सम्मानित करने का बीड़ा नवगठित संस्था छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान ने उठाया है।
संस्था की बैठक में डॉ.चरणदास महंत अध्यक्ष विधानसभा के मुख्य आतिथ्य में उनके निवास में सम्पन्न हुई। बैठक में संस्था के संरक्षक सत्यनारायण शर्मा,व अनिल शुक्ला (रिटायर जस्टिस)विधायक गुलाब कमरो व केरकेट्टा,डॉ सुशील त्रिवेदी अध्यक्ष ,डॉ लक्ष्मीकांत निगम(पूर्व कुलपति) अजय तिवारी,डॉ सुधीर शर्मा ,आशीष ठाकुर, डॉ सुरेश शुक्ला, राम पटवा,अरविंद मिश्रा डॉ विश्वकर्मा ,एवम अनेक साहित्यकार उपस्थित थे।
बैठक में तय किया गया कि अंचल के ख्याति प्राप्त साहित्यकारों की स्मृति में जन्मदिवस या पुण्यतिथि पर साहित्यिक गोष्ठियां व कार्यक्रम किये जाऐगे। पूर्व में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आगामी 10फरवरी को प.राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल साहित्यकार व प्रथम अध्यक्ष विधानसभा के जन्मदिन पर एक व्याख्यान माला गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगे भी अंचल के साहित्यिक छेत्र के पुरोधाओं की स्मृति में अनवरत कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई है।