कोण्डागांव

सेवानिवृति पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पाठक को दी विदाई
01-Feb-2023 10:09 PM
सेवानिवृति पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पाठक को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 1 फरवरी।
जवाहर नवोदय विद्यालय कोंडागांव में पदस्थ प्राचार्य आरएस पाठक के द्वारा अपनी सेवाकाल पूर्ण कर अपने पद से सेवानिवृत होने पर कान - सीजी एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदय , बडज़ा -बस्तर डिवीजन जवाहर नवोदय विद्यालय एलुमिनी एसोसिएशन और नवोदय विद्यालय कोंडागांव द्वारा विद्यालय प्रांगण में सेवा सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नवोदय के भूतपूर्व छात्र जो वर्तमान में कोंडागांव जिला में विभिन्न विभागों में सेवा दे रहे हैं, जिनमें शिक्षक शिवचरण साहू 1998 दुर्ग पासआउट, कोंडागांव आरईएस के एसडीओ सचिन मिश्र 2006 पासआउट, बारसूर चिपावंड में पदस्थ शिक्षक सुरेश देवांगन बारसूर जेएनवी कोंडागांव में पदस्थ शिक्षक अभिनव शुक्ल ने आज जेएनवी कोंडागांव में उपस्थित होकर अपने शिक्षक एस आर पाठक को उनके द्वारा दिए गए  साहित्यिक आध्यात्मिक नैतिक शिक्षा और शिक्षकीय सेवा के सम्मान में पुष्प गुच्छ सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया।

नवोदय के पूर्व छात्र शिवचरण साहू ने स्व निर्मित काष्ठ शिल्प श्री पाठक जी को स्मृति स्वरूप भेंट किया गया। एसडीओ सचिन मिश्र द्वारा एलुमिनी एसोसिएशन की ओर से सुखद स्वास्थ्य दीर्घायु की कामना के साथ बधाई पत्र का वाचन किया गया। अध्ययनरत बच्चो ने  प्राचार्य पाठक जी के सम्मान में अपनी शिष्य भावना के साथ स्वागत आभार प्रगट किया गया।

नवपदस्थ प्राचार्य एस के सिंह ने कहा- श्री पाठक जी ने 21 जनवरी 1998 को बालंगीर ओडिशा से  सेवा प्रारंभ किए इस दौरान 2001 से 2013 तक 10 वर्ष दुर्ग 2013से 2022तक 9वर्ष रायपुर नवोदय में पदस्थ रहते हुए नारायणपुर बलौदा बाजार और कोंडागांव में प्राचार्य का दायित्व निर्वहन करते हुए आज 31 जनवरी 2023 को सेवा पूर्ण किए हैं। कोंडागांव जेएनवी के अल्पकाल में भी शैक्षणिक स्तर को बेहतर गति आपके मार्गदर्शन में मिली है, वहीं सियाराम पाठक जी ने अपने सेवानिवृति पर भूतपूर्व छात्रों बच्चो और अपने सहकर्मियों के साथ बिताए दिवस का जिक्र कर बच्चों को शुभाशीष प्रदान किए।

ग्रंथपाल अदीप मिश्र द्वारा समारोह का संचालन किया गया।  पीटीआई समीर देवांगन संगीत शिक्षक आरके कश्यप  सीए डी गडबोले ओएस सिनु नायडू अनुप्रिया स्वराज रेखा गुप्ता विधु त्रिपाठी भावना मेहलावत कृष्णावेरि दीपांति साहू  सचिन कुमार डीकेबीएन नंदेश्वर महेंद्र जाट अभिनव शुक्ला बालसिंह कश्यपपूनम चतुर सिंह अंकित सोलंकी विनीत तिवारी राहुल रंजन सुखदेव राजेंद्र रोहित कुमार और विद्यालय के बच्चों ने सम्मान समारोह में सहभागिता दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news