दन्तेवाड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 फरवरी। दंतेवाड़ा में कांग्रेस की नुक्कड़ सभाओं का सिलसिला धुआंधार गति से जारी है। इसी कड़ी में विकासखंड कटेकल्याण अंतर्गत अनेक गांवों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।
जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा बुधवार को महाराकरका गांव पहुंची। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं और युवाओं से रूबरू होकर संवाद किया। इसी कड़ी में शासन की की महती योजनाओं की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने खुलकर सुलोचना को जानकारी दी। उन्होंने किसी भी समस्या की त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।
नुक्कड़ सभा में लिए आवेदन
कांग्रेस की सभा के दौरान कटेकल्याण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद मरकाम ने शासन की किसान और मजदूर हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा का मूल्य ?4000 किया जाना उल्लेखनीय है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किसान हितैषी सरकार का नमूना है। जिसमें 2640 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को सीधे बैंक खाते में मिलेगा। गांव-गांव में देव गुड़ी का निर्माण किया जा चुका है। जिससे ग्रामीणों की आस्था को बल मिला है।
इस दौरान ग्रामीणों ने आधारभूत सुविधाओं से संबंधित आवेदन सौंपा इनमें महाराकरका से हड़मामुंडा सडक़ निर्माण प्रमुख है। इसी कड़ी में पशुधन चिकित्सा विभाग द्वारा ग्रामीणों को बांटे गए बकरे और मुर्गों की मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी सुलोचना कर्मा को दी गई। उन्होंने संबंधित विभाग से उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। लिंगा कुंजाम ने ट्राईसाइकिल प्रदान की जाने की मांग की। सरपंच सोना कुंजाम नेंं माता गुड़ी के जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग की। इसके जवाब मेंं आदिवासी विकास विभाग से राशि की व्यवस्था का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर सरपंच लक्ष्मी कुंजाम जनपद सदस्य भुनेश्वर मंडावी राज मंडावी, हिड़मा और हितेंद्र तामो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।