महासमुन्द

सिकासेर नहर परियोजना की मांग पर खल्लारी से राजधानी तक किसान पदयात्रा 6 से
02-Feb-2023 3:19 PM
सिकासेर नहर परियोजना की मांग पर खल्लारी से राजधानी तक किसान पदयात्रा 6 से

जनपद अध्यक्ष स्मिता-हितेश चंद्राकर करेंगे मुख्यमंत्री एवं जलसंसाधन मंत्री से भेंट

महासमुंद, 2फरवरी।  बार-बार सूखे की मार सह रहे बागबाहरा क्षेत्र के किसान कोडार बांध को सिकासेर जलाशय से नहर बनाकर जोडऩे की मांग को लेकर 6 फरवरी से पदयात्रा शुरू करेंगे। वे पैदल राजधानी पहुंचकर मुख्यमंत्री और जल संसाधनमंत्री से भेंट करेंगे। मालूम हो कि जिले क्षेत्र में सिंचाई के कोई ठोस साधन नहीं होने से यहां के किसान प्रति वर्ष अकाल सूखा का सामना करते हैं। बार-बार सूखा-अकाल से यहां के किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खस्ताहाल है।

परेशान किसान बारिश में बेकार बह जाने वाले पानी को खेतों के लिए उपयोगी बनाने की कवायग कर रहे हैं। पहले ही गरियाबंद जल संसाधन विभाग ने प्रस्तावित नहर परियोजना को छुरा-खल्लारी-फिंगेश्वर-महासमुंद पिथौरा क्षेत्र के किसानों के खेतों के लिए सर्वे की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। लिहाजा मुख्य नहर कार्य को आगामी बजट में प्रावधान कराने की मांग को लेकर अंचल के पांच सौ किसान, क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, गणमान्य जन 6 फरवरी को सुबह आठ बजे खल्लारी माता दर्शन कर राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।

पद यात्रियों का तिलक लगा कर उन्हें जनपद अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर रायपुर के लिए रवाना करेंगी। सिंचाई परियोजना के आंदोलनरत नेता हितेश चंद्राकर ने क्षेत्र के तमाम किसान जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे सब दलगत भावना से ऊपर उठकर किसानों के तरक्की और क्षेत्र की बेहतरी के लिए पदयात्रा में अपनी सहभागिता जरूर दें। इसके अलावा धरम दीवान, घनश्याम साहू, माधव माझी, धनंजय साहू, मंगलू ठाकुर, नरोत्तम साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष एवन साहू, भूखंन सिन्हा, राधे लाल साहू, मिलन साहू, सुन्दर साह,ू हेमन्त सिन्हा, कमल साहू, नारायण ठाकुर, तुलाराम पनोरिया आदि प्रमुखजनों इस पदयात्रा को अंतिम रूप देने एक आवश्यक बैठक भी आहुत किया।

जिसमें तुकनंदन सिन्हा बोकरामुड़ा कला, राधे साहू जुनवानी कला, भेखलाल चंद्राकर सुनसुनिया, कमल नारायण साहू एमकेबाहरा, वीरेंद्र महानंद बोईरगांव, ईश्वर ठाकुर उखरा, गोविंद चंद्राकर बाघामुड़ा, अंजोर सिंह ध्रुव भालूचुवा, सुंदर साहू कसहीबाहरा, रमन वर्मा खोपली, गोस्वामी कोमा, वीणा मिलन साहू बकमा, वीणा वाकडे कोमाखान, प्रेषन साहू करहीडीह, नेहरू चक्रधारी भोथा, मुंशी लाल साहू देवरी, दीपक साहू दारगांव, पूरन साहू सिर्रिपठारीमुड़ा, तामेश्वर पतेरापाली, जनक ध्रुव बीकेबाहरा, नारायण ठाकुर चरोदा, नारायण माझी टुहलू,टेका, विजयध्रुव हाड़ाबंद, लेखु बरिहा, नीलकुमार पटेल दाबपाली,चुरकी, खैरटखुर्द के सरपंच उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news