दन्तेवाड़ा

बारसूर-पल्ली सडक़ का जायजा
दंतेवाड़ा, 2 फरवरी। कलेक्टर विनीत नंदनवार एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज गीदम विकासखंड के नक्सली मांंद में बारसूर से पल्ली मार्ग में हो रहे सडक़, पुल-पुलिया निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही सडक़ मरम्मत के कार्यों में उच्च गुणवत्ता के निर्माण सामग्रियों का उपयोग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सडक़ निर्माण कार्यों में आवश्यक मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने के लिए भी कहा। साथ ही मरम्मत कार्यों की सतत निगरानी के निर्देश संबंधित अधिकारियों को भी दिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के द्वारा जिलों में लोगों के आवागमन सुविधा के लिए बेहतर सडक़ सुविधा उपलब्ध कराने, नवीन सडक़ों का निर्माण, नवीनीकरण कार्य आदि पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप कलेक्टर श्री नंदनवार ने जिले में सडक़ों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किए है। साथ ही सडक़ों के मरम्मत तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।