रायपुर

सवा दो किलो गांजा के साथ 2 महिला गिरफ्तार
02-Feb-2023 7:48 PM
सवा दो किलो गांजा के साथ 2 महिला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 फरवरी। शहर में नशे का काला कारोबार बढ़ गया है। नशे के इस कारोबार में कई गिरोह सक्रिय होते नजर आ रहे है। पुलिस इन मामलों में कइयों पर कार्रवाई भी कर रही है। जिसे देख अवैध नशे का काला कारोबार करने वाले तस्करों ने अपना ट्रेंड बदला है। अब युवाओं के साथ महिलाएं भी शराब,गांजा और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में शामिल होती दिख रहीं है। जहां वे कपड़े के बैगों में गांजा तस्करी करते है। ऐसा ही राजधानी में हुआ जहां पर पुलिस ने नशे के काले कारोबार पर लगाम लागाने अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों की पतासाजी करते हुए 2 महिला को पकड़ा। पुलिस के पूछताछ में महिलाओं के पास से 2 किलो 350 ग्राम गांजा होना पाया गया। इसकी कीमत लगभग 23,500 रूपए बताया जा रहा है। आरोपी  महिलाओं को गिरफ्तार कार्यवाही की गई। पुलिस के चेकिंग के दौरान खमतराई के भनपुरी स्थित कृष्णा नगर गली पास महिला आरोपी आसमीन बानो को गिरफ्तार कर कब्जे से1 किलो 150 ग्राम गांजा कीमती 11,500 रूपए को जप्त किया गया।

वहीं सिविल लाईन इलाके में झण्डा चैक स्थित मिश्रा बाड़ा पास महिला नूरी दीप को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती 12,000रूपए को जब्त किया। इन दोनों मामालों में पुलिस ने आरोपियों पर नारकोटिक्स एक्ट का  अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news