बेमेतरा
छग सहायक शिक्षक व समग्र शिक्षक फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए सौंपा ज्ञापन
02-Feb-2023 7:59 PM

बेमेतरा, 2 फरवरी। आगामी 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को लेकर प्रतिनिधि मंडल द्वारा कलेक्टर बेमेतरा को ज्ञापन सौंपा गया। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक व समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल में बसंत कौशिक कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, अशोक कुमार ध्रुवे जिलाध्यक्ष, गैंदराम वर्मा जिला सचिव, विजय यादव ब्लाक अध्यक्ष बेमेतरा, पोखन राम साहू उपाध्यक्ष, मनीष पाटिल ब्लाक सचिव बेमेतरा, राजा सिंह वर्मा महासचिव, सुनील साहू, गणेश्वर ठाकुर, सुशील मंडावी जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आदि शामिल थे। यह जानकारी सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला मीडिया प्रभारी राजा वर्मा ने दी।