राजनांदगांव

करण बने भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य
03-Feb-2023 3:12 PM
करण बने भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य

राजनांदगांव, 3 फरवरी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल एवं प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत के मार्गदर्शन में शहर के युवा भाजयुमो नेता को प्रदेश भाजयुमो कार्य समिति में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया हैं। ज्ञात हो कि करण कश्यप काफी वर्षों तक लगातार भारतीय जनता पार्टी में रहते पूरी निष्ठा के साथ संगठन का उत्कृष्ट कार्य किया हैं तथा समाजसेवी के रूप में लगातार आम जनता से जुड़े रहते है। बीते वर्ष महामारी के दौर में भी प्रदेशभर में इनकी संस्था केयर गार्डन वेलफेयर सोसाइटी में श्री कश्यप प्रदेश सचिव के रूप में जनता की मदद के लिए लगातार कार्यरत रहे हैं, उनके कार्यशैली को देखते भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति में स्थान दिया गया है। कश्यप को प्रदेश कार्य समिति में अहम दायित्व मिलने पर समर्थकों में हर्ष का माहौल है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें इस नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news