राजनांदगांव
जामवाल व साय ने की मां पाताल भैरवी की पूजा-अर्चना
03-Feb-2023 3:13 PM
राजनांदगांव, 3 फरवरी। भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रदेश के सभी विधानसभाओं का सघन दौरा कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ताओं की बैठकें भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राजनंदगांव से डोंगरगढ़ रवाना होते समय संगठन मंत्रियों ने बर्फानी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मां पाताल भैरवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर स्फटिक शिवलिंग काजलाभिषेक और श्रीयंत्र की पूजा कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, आकाश चोपड़ा समेत अन्य लोग शामिल थे।