गरियाबंद

नवापारा राजिम, 3 फरवरी। प्रदेश साहू संघ के तत्वधान में धर्म नगरी राजिम से सामाजिक सद्भावना यात्रा एवं भक्त माता राजिम जयंती पिछले दिनों शुरू हुए जो कि तीसरे चरण का सामाजिक सद्भावना यात्रा एवं भक्त माता राजिम जयंती नुवापाड़ा (उड़ीसा)में कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप राजेंद्र धोलकिया कैबिनेट मंत्री ओडिशा सरकार, अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहलसिंह साहू,छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू,प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,मोहन कुमारी साहू,विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू,प्रदेश पदाधिकारी मालक राम साहू,संभागीय अध्यक्ष पवन साहू,जिला ग्रामीण अध्यक्ष देवनाथ साहू,कुरूद जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा साहू,महासमुंद जिला अध्यक्ष धर्मदास साहू, श्री मति शिलुसाहू,अंजनी साहू,गरियाबंद जिला अध्यक्ष नारायण साहू,नुवापाड़ा जिलाध्यक्ष,तहसील,परिक्षेत्र के अध्यक्ष सहित आसपास के स्वजाती बंधु सहित बड़ी संख्या में प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी शामिल थे।