राजनांदगांव

4 वर्षों में हुआ विकास, जमीनी स्तर पर किया काम - छन्नी
04-Feb-2023 4:05 PM
4 वर्षों में हुआ विकास, जमीनी स्तर पर किया काम - छन्नी

विधायक ने पानी टंकी का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 फरवरी।
खुज्जी विधानसभा में जारी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम रंगीटोला स्थित राम मंदिर से शुरू होकर बापूटोला पहुंची। विधायक छन्नी साहू ने यात्रा के दौरान विकास कार्य का भूमिपूजन किया।
 उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में 4 वर्षों में जमीनी स्तर पर काम हुए हैं। निर्माण और विस्तार के साथ-साथ दूसरी समस्याओं का निराकरण इस सरकार में ही हो पाया है। इस दौरान विधायक श्रीमती साहू के साथ अन्य जनप्रतिनिधि, संगठन के नेता इसमें शामिल हो रहे हैं।

विधायक छन्नी ने कहा कि कोरोना की विभिषिका के बीच भी काम करते अल्प समय में कांग्रेस राज्य सरकार ने विकास के लिए कड़ी मशक्कत की। 15 सालों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में उपेक्षित क्षेत्रों में विकास तो हुआ ही, प्रदेश का हर किसान खुशहाली और आर्थिक उन्नति से संपन्न हो गया। हमने आपके साथ कदमताल करते कंटककाल को पीछे छोड़ते कई उल्लेखनीय आयाम हासिल किए। रिकॉर्ड भी बनाएं, जो प्रदेश में सकारात्मक पहल को दर्शाते हैं।

उन्होंने महिलाओं से गांव के माहौल और जरूरी पहलुओं पर बात की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम इस यात्रा के माध्यम से आप तक सीधे पहुंच रहे हैं। इस दौरान विधायक श्रीमती साहू ने ग्राम बापूटोला में पानी टंकी का भूमिपूजन किया।

यात्रा के दौरान अलालीराम यादव, राहुल तिवारी, चुमन्न साहू, वीणा सिन्हा, एकनाथ सिन्हा, अमित अग्रवाल, चंद्रिका वर्मा, महेश चंद्रवंशी, परमानंद धनकर, हीरामन पाल, महेंद्र पाल, खेदूराम पाल, मनीष पाल, चतुर पाल, सौतन देवार, यादव पाल, रामखिलावन, मन्नू यादव, पवन धनकर, नीलेश पाल, करण धनकर, हरिचंद मेश्राम सहित अन्य शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news