राजनांदगांव

केंद्रीय बजट से अर्थव्यवस्था को पुन: मिलेगी गति - मो. इरफान
04-Feb-2023 4:07 PM
केंद्रीय बजट से अर्थव्यवस्था को पुन: मिलेगी गति  - मो. इरफान

राजनांदगांव, 4 फरवरी। केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के बजट को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. इरफान शेख ने  इस केंद्रीय बजट से अर्थव्यवस्था को पुन: गति मिलने वाला बजट बताया है।  श्री शेख ने कहा कि इस बजट में कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। केंद्र सरकार ने 2023 के दौरान किसानों को 20 लाख करोड़ तक ऋण बांटने का लक्ष्य रखा है। 20 लाख क्रेडिट कार्ड वितरित किए जाएंगे। मोटे अनाज को बढ़ावा देने श्री अन्न योजना शुरू की गई है। इसी तरह किसान सम्मान निधि के तहत 2.2 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं। यह बजट दूरगामी सोच के साथ सर्वग्राही बजट है। बजट में मध्यम वर्ग को भी मदद दी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news