महासमुन्द

उभयलिंगी के समस्याओं के निराकरण हेतु टोल फ्री वाहन को उप संचालक ने दिखाई हरी झण्डी
04-Feb-2023 7:07 PM
उभयलिंगी के समस्याओं के निराकरण हेतु टोल फ्री वाहन को उप संचालक ने दिखाई हरी झण्डी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 फरवरी। सियान दिव्यांगजनों, वृध्दजनों, उभयलिंगी व्यक्तियों के समस्याओं के निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग के नवीन, महत्वकांक्षी एवं जनहितकारी योजना के तहत कल जिला समाज कल्याण कार्यालय परिसर से उप संचालक संगीता सिंह ने हेल्प लाईन नम्बर वाहन को हरी झण्डी दिखायी।

उन्होंने कहा कि उक्त टोल फ्री नम्बर 1800.233.8989 एवं हेल्पलाईन नम्बर 155.326 पर कोई भी वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं उभयलिंगी व्यक्ति विभाग की संबंधित जानकारी, परामर्श के अलावा अपनी अन्य समस्या एवं शिकायत की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

संगीता सिंह ने बताया कि हितग्राही के फोन आने के 24 घंटे के भीतर उनके समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। यह टोल फ्री एवं हेल्पलाइन नम्बर सप्ताह के सभी सातों दिन सेवा में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा यह विभागीय योजनाओं का भी प्रचार.प्रसार किया जा रहा है। इस वाहन से लाउडस्पीकर के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह वाहन नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी के साथ-साथ कर्मचारी नारा लेखन का भी कार्य करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं तृतीय लिंग व्यक्तियों को विभागीय योजना से लाभान्वित किया जा सके। इस मौके पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news