रायगढ़

रायगढ़, 4 फरवरी। हनुमान मंदिर के पास ग्राम गौंटिया में 2 फरवरी को प्रमोद गुप्ता के परछी में रात्रि 9 बजे ग्राम गुड़ी बैठी गई, जहाँ सर्व सम्मति से अष्टप्रहर हरिनाम यज्ञ महामंत्र जाप करने का निर्णय लिया गया।
राधा स्वामी कीर्तन मंडली के नेतृत्व में यज्ञ समिति का गठन किया गया। प्रियब्रत प्रधान अध्यक्ष, कैलाश भोय उपाध्यक्ष, जयनारायण प्रधान सचिव, ब्रजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष सर्व सम्मति से चुने गए। कार्यकारिणी में अशोक निषाद जनपद सदस्य, शेषचरण गुप्त पत्रकार, टीकाराम प्रधान पूर्व जनपद सदस्य, डॉ.आशुतोष गुप्ता, हरिबन्धु सा ,मोहन बीसी ,गुरु शंकर भोय ,बलराम भोय , महेश मिश्रा, प्रमोद गुप्ता तथा खगेश्वर निषाद चुने गए हैं।
आगामी 22 फरवरी को संध्या अधिवास कलस यात्रा निकाली जाएगी वहीं 23 फरवरी को प्रात: 7 बजे विधिवत पूजन अर्चना के साथ महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का जप प्रारंभ होगी।
यह 24 फरवरी को समापन के साथ नगर कीर्तन दधिभंजन व महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।